• Sat. Feb 14th, 2026

अवैध होर्डिंग्स से बिगड़ रही शहर की सूरत, जिम्मेदार मौन

ByVijay Singhal

Dec 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पूरा शहर अवैध होर्डिंग्स से पटा पड़ा है। इससे शहर की सुंदरता तो बिगड़ ही रही है, नगर निगम को हर साल लाखों रुपये का चूना भी लग रहा है। प्रत्येक तिराहे और चौराहे पर अवैध होर्डिंग्स विद्युत पोलों पर लगाए गए हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर निगम ने मथुरा-वृंदावन में होर्डिंग, पोस्टर व बैनर लगाने के लिए स्थान चिन्हित किए हैं। इन स्थानों पर प्रचार के इच्छुक होर्डिंग आदि लगाने पर नगर निगम बाकायदा इनसे शुल्क वसूलता है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कुछ चौराहों को छोड़कर सैकड़ों स्थानों पर इसे बिना शुल्क ही लगाया जा रहा है। ऐसे में न केवल विभाग को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है, बल्कि शहर की सुंदरता भी बिगड़ रही है। शहर के एसबीआई चौराहा, जंक्शन रोड और होलीगेट चौराहे के साथ-साथ सार्वजनिक स्थल समेत सरकारी भवन, फ्लाईओवर को भी होर्डिंग का अड्डा बना दिया है। बिजली के खंभों पर भी ऐसी ही स्थिति है। किराए के लिए बाइक व स्कूटर और नौकरी देने के पोस्टर एक-एक पोल पर चार-चार लगा दिए हैं। ऐसे में शहर का सौंदर्यीकरण करना तो दूर की बात, जो है उसे भी बदसूरत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार का कहना कि अगर ऐसा है तो टीम लगाकर अवैध होर्डिंगों को हटाया जाएगा। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों व लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.