• Sun. Feb 15th, 2026

शिकायत को बीते दो साल हो गए नही हुई कार्रवाई

ByVijay Singhal

Apr 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। महावन में डीएम की अध्यक्षता में हुए आयोजन में 50 शिकायतें आईं। इनमें से सिर्फ 7 का निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के समक्ष ग्राम पंचायत सिहोरा में तालाब पर अतिक्रमण, कारब में जच्चा-बच्चा केंद्र को तोड़कर दुकान बनाने की शिकायत की गई। बताया कि इस संबंध में शिकायत 2 वर्ष पूर्व की गई थी, लेकिन अब तक निर्माण नहीं हटाया गया। विनोद देवी पत्नी विजयपाल ने बताया कि पिछले माह वह सुरीर में भाई के लड़के की शादी में परिवार के साथ आई थी। यहां बेटे अजीत को दबंग लोगों ने पीटा। जिससे सिर की हड्डी टूट गई। एम्स में उपचार चल रहा है। वहीं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। यह सब सुनकर डीएम तल्ख हो उठे। अधिकारियों को फटकारते हुए शिकायतों का समय से निस्तारण करने की सीख दी। डीएम ने कहा कि लेखपाल को अपने पास एक रजिस्टर बनाना होगा, जिसमें उसके यहां बिंदुवार विधवा, वृद्धावस्था व विकलांग पेंशन व अन्य सरकार द्वारा चलाई जाए रही योजनाओं के लाभार्थियों की जानकारी रहे। उन्होंने लेखपालों से कहा कि हर राजस्व ग्राम से 100 क्विंटल भूसा गोशालाओं में पहुंचाया जाए। एसडीएम आदेश कुमार, क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं छाता में उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह की अध्यक्षता में 17 शिकायतें आईं। किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। गांव पैगांव के वंशीलाल ने दबंग द्वारा फसल काटने की धमकी देने, सींगू थोक निवासी श्याम सुंदर ने कृषि भूमि पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से बीमा लेने की शिकायत की। गोवर्धन तहसील में आयोजित दिवस में एसडीएम नीलम श्रीवास्तव और सीओ आलोक सिंह की अध्यक्षता में 8 शिकायतों में 2 का निस्तारण हुआ। इस दौरान देशवीर सिंह ने सभासद पर रास्ते में लगी लाइटों को बंद कराने का आरोप लगाया। एसडीएम ने बताया कि वक्फ बोर्ड की गोवर्धन तहसील में कोई भी संपत्ति गलत तरीके से दर्ज नहीं कराई गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.