• Wed. Feb 11th, 2026

नौकरी के नाम पर कंपनी ने ठगे 4.37 लाख रुपये

ByVijay Singhal

Nov 23, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एक लाख रुपये प्रतिमाह वेतन की नौकरी देने के एवज में युवक से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर एक कंपनी ने 4.37 लाख रुपये ठग लिए। 27 अक्तूबर से 8 नवंबर तक कंपनी फोन पे, पेटीएम के माध्यम से युवक से कंपनी अपने खाते में यह रकम लेती रही। कई बार कंपनी ने झांसे में लेने के लिए युवक को कुछ रकम भी वापस करती रही। रकम वापस न आने पर युवक ने थाना हाईवे में कंपनी की मालकिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। श्रीजी शिवासा एस्टेट निवासी प्रताप सिंह के पास 27 अक्तूबर को कायक कंपनी की रक्तिमा वर्मा का पत्र आया। इसमें नौकरी की एवज में युवक को एक लाख रुपये महीने का प्रलोभन दिया। झांसे में आए युवक ने 3.20 लाख रुपये फोन पे और पेटीएम के माध्यम से कायक कंपनी के खाते में रुपये जमा कराकर कंपनी की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा लिया। इस बीच कंपनी ने तीन बार युवक के खाते में रकम भी ट्रांसफर की। इससे युवक का विश्वास कंपनी पर बढ़ गया। लगातार कंपनी के खाते में युवक रकम जमा कराता रहा। 8 नवंबर तक कुल 4.37 लाख रुपये कंपनी के खाते में जाने के बाद वापस उसके खाते में रुपये नहीं आए तो वह घबरा गया। सबसे पहले बैंक पहुंचकर खाते को फ्रीज कराया। बाद में थाना हाईवे में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़ित को रकम वापस दिलाई जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.