हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर कोटवन के समीप तीन माह पूर्व एक रेस्टोरेंट की पार्किंग में खड़ी रेलवे इंजीनियर की कार का शीशा तोड़कर आभूषण तथा नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग जाने में सफल रहा। आरोपी के कब्जे से एक बाइक और 72 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। रेलवे कॉलोनी निवासी शोभित भारद्वाज कोसीकलां में रेलवे में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। 8 जून को नोएडा से वापस आते समय कोटवन के समीप एक रेस्टोरेंट की पार्किंग में खड़ी कार का पीछे का कांच तोड़कर चोर कार में रखे बैग से एक जोड़ी सोने के झुमके, तीन सोने की चैन और एक जोड़ी चांदी की पायल समेत 45 हजार की नकदी चोरी कर ले गए थे। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल की टीम ने रविवार की शाम को राजमार्ग पर कोटवन चौकी के समीप से हरियाणा में जींद जिले के निवासी जितेंद्र को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी हिसार निवासी संदीप भाग जाने में सफल रहा। सीओ ने बताया कि 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखने के बाद आरोपी की पहचान की गई। पूछताछ में आरोपी जितेंद्र ने बताया कि वह और उसका साथी संदीप गाड़ियों से सामान चुराने की घटनाओं को अंजाम देते थे। राजमार्ग किनारे जिन होटलों पर सिक्योरिटी गार्ड नहीं होते हैं, वहां खड़ी गाड़ियों को टारगेट करना आसान होता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
