हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रभु हनुमानजी का जन्मोत्सव कान्हा की नगरी में बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। आयोजनों की शुरुआत सुबह पंचामृत अभिषेक से हुई। प्रभु को चोला चढ़ाया गया। प्रमुख मंदिरों में शाम को फूल बंगले सजे। प्रभु को 56 भोग निवेदित किया गया। भक्तों ने 56 भोग के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। जगह-जगह भंडारे भी आयोजित हुए। प्राचीन हनुमान मंदिर घाटी वाले बाबा में श्रीहनुमंत लाल के विग्रह का सुबह पंचामृत और सुगंधित द्रव्य से अभिषेक महंत बलदेव शर्मा व लक्ष्मी नारायण शर्मा ने किया। 1100 लड्डुओं का भोग लगाया गया। शाम को फूल बंगला सजा। रात 10 बजे महाआरती हुई। मोनू पंडित, सोनू पंडित, अभिषेक आदि उपस्थित थे। ठाकुर श्रीकेशव देव परिसर में प्रभु का सेवायत टीटूू गोस्वामी ने पंचामृत अभिषेक किया। फूल बंगला सजा, सुंदरकांड का पाठ किया गया। श्री कृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजन गाए। सोहनलाल शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, ब्रजकिशोर शर्मा, गौरव भाटिया आदि उपस्थित रहे। प्राचीन श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में विविध आयोजन हुए। महंत कांतानाथ चतुर्वेदी, बृजेंद्र नागर, रामदास चतुर्वेदी, बालकृष्ण चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। शीतला घाट स्थित बाल हनुमान मंदिर में महाभिषेक सेवायत गोविंद शर्मा ने किया । विविध कार्यक्रमों के साथ रात 10 बजे 108 दीप ज्योतियों से महाआरती हुई। प्रेमकांत पाठक, श्रीकांत पाठक, अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे। दाऊजी घाट स्थित डाल तलवार वाले हनुमानजी मंदिर में मुख्य पुजारी नरोत्तम चतुर्वेदी ने अभिषेक किया। श्रीसिद्ध हनुमान बाबा मंदिर चक्रतीर्थ घाट में आयोजित कार्यक्रमों में अभिषेक, राजबहादुर, सतीश अग्रवाल उपस्थित रहे। अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से मघेरे वाले हनुमानजी में ५६ भोग निवेदित किया गया। जिलाध्यक्ष छाया गौतम, संजय हरियाणा, दिलीप, विजय पाल सिंह उपस्थित रहे।
चतुर्वेद समाजवाड़ी मंदिर में सुंदरकांड पाठ हुआ। शुभारंभ श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक व राम अनुग्रह दास गोवर्धन पीठ ने किया। महेश व्यास, बैजनाथ चतुर्वेदी, राकेश तिवारी एडवोकेट उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
