• Tue. Feb 17th, 2026

मुख्य सचिव ने की अधिकारियों के साथ बैठके की,मथुरा में चल रही प्रमुख योजनाओं की जानी प्रगति, पार्षद ने सौंपा ज्ञापन

ByVijay Singhal

Feb 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र ने दौरे के दूसरे दिन जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। रिफाइनरी गेस्ट हाउस के सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रमुख योजनाओं की प्रगति विवरण की जानकारी ली। मथुरा दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा कूड़ा प्रबंधन के लिए खरीदे गए नए 15 मिनी ऑटो टिपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मथुरा का भ्रमण किया। शासन द्वारा नगर निगम मथुरा वृंदावन की सीमा का विस्तार करते हुए 21 ग्राम क्षेत्रों को सम्मिलित किया गया है। उक्त नव सम्मिलित क्षेत्रों में शासन की मंशा अनुरूप ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन करने एवं नगर निगम मथुरा वृंदावन में शत-प्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के उद्देश्य से दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा रिफाइनरी पर 15 नई मिनी ऑटो टिपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
मथुरा दौरे पर आए मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ रिफाइनरी गेस्ट हाउस के सभागार में बैठक की। मुख्य सचिव ने मथुरा की प्रमुख योजनाओं की प्रगति विवरण के संबंध में बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मथुरा में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा विभिन्न प्रकार के नये प्रयोगों से मुख्य सचिव को अवगत कराया। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि मथुरा एक धार्मिक नगरी है, जिसमें विभिन्न उत्पादों की संभावनायें हैं। धार्मिक वस्तुओं को आज के जीवन से जोड़ते हुए नये उत्पादों का सृजन करें। मथुरा में विभिन्न विश्वविद्यालयों को जोड़ते हुए एक टीम बनायें जो कि मथुरा के प्रसिद्ध एक्सपोर्टस पर रिसर्च एवं स्टडी करें और यह निष्कर्ष निकाले कि किस प्रकार अपने निर्यात को बढ़ावा दे सकते हैं। साथ ही साथ उसको अपनी पौराणिक धरोहर से जोड़ते हुए पूरे विश्व में कैसे प्रसिद्ध कर सकते हैं। रिसर्च के माध्यम से एक जनपद एक उत्पाद को भी बढ़ावा मिलेगा तथा देश विदेश में जनपद से निर्यात होगा। बैठक में मुख्य सचिव को जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि एशिया का सबसे बड़ा सिटी फोरेस्ट वृंदावन में विकसित किया जा रहा है, जिसका नाम सौभरि वन है। उक्त फारेस्ट में बृहद वृक्षारोपण किया गया है तथा आगे आने वाले फेसों में इसे एक पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जायेगा। मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि मथुरा में स्थित सभी कुण्डों का जीर्णोंद्वार एवं सौंदर्यीकरण कराया जाये तथा यह भी सुनिश्चित किया जाये कि कुण्डों का पानी निरंतर साफ कराया जाये।
मथुरा दौरे पर आए मुख्य सचिव को मथुरा वृंदावन नगर निगम के वार्ड 70 के पार्षद वैभव अग्रवाल ने ज्ञापन सौंपा। पार्षद वैभव अग्रवाल द्वारा दिए गए ज्ञापन में कई सुझाव दिए गए। पार्षद ने बताया कि मुख्य सचिव को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है कि बांके बिहारी मंदिर में कॉरिडोर के स्थान पर चार धाम यात्रा की तरह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और टोकन व्यवस्था की जाए। प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत करके उनकी सहमति मिलने के बाद ही निर्णय लिया जाए। पार्षद ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्य सचिव को अवगत कराया कि वृंदावन में बंदर प्रमुख समस्या बनते जा रहे हैं। बंदरों द्वारा हमला कर देने के कारण कई लोगों की छत से गिरकर मौत हो चुकी है। बंदरों के आतंक का शिकार श्रद्धालु भी होते हैं ,स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में डर लगता है। इस समस्या का समाधान होना बहुत जरूरी है। पार्षद ने मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर मांग की कि वृंदावन प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां आए दिन आग लगने की घटना होती रहती हैं। इसलिए यहां फायर स्टेशन खोलना अत्यंत आवश्यक है। इसके अलावा वृंदावन की सीमाओं पर खुले शराब के ठेके यहां आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। बैठक में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, एमवीडीए उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप, नगर आयुक्त अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व योगानन्द पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे, सचिव एमवीडीए राजेश कुमार, ज्वांइट मजिस्ट्रेट अजय जैन तथा धु्रव खादिया आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.