हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना फरह क्षेत्र के गांव शहजादपुर पोरी में पांच दिन पहले हुई एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतका आशा के भाई जितेंद्र कुमार यादव ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आज एसएसपी कार्यालय पहुँच प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की हैं। जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी दोनों बहनों आशा और ममता की शादी 28 फरवरी 2019 को की थी। आशा की शादी सुधीर से और ममता की शादी
गौरीशंकर से हुई थी। दोनों सगे भाई हैं और केदार सिंह के पुत्र हैं। शादी में करीब 18 लाख रुपये का दहेज दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे। जितेंद्र ने बताया कि 17 सितंबर को बड़े बहनोई सुधीर ने फोन कर बताया कि आशा की करंट लगने से मौत हो गई है। जब मायका पक्ष ससुराल पहुंचा तो आशा का शव मिला। उसके गले पर निशान थे। मायके वालों ने पोस्टमार्टम की मांग की। लेकिन ससुराल पक्ष ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं।आशा की बहन ममता भी डरी हुई है। ससुरालियों ने धमकी दी है कि आवाज उठाने पर ममता का भी वही हाल किया जाएगा। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
