हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार रात यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 108 के पास वृंदावन कट पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर ग्रिल पर चढ़कर पलट गयी। गाड़ी में चालक सहित तीन लोग सवार थे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार इटावा से तीन लोग बोलेरो में सवार होकर वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन के लिए जा रहे थे। गाड़ी कायम सिंह चला रहे थे। उनके साथ सहदेव और पवन कुमार सवार थे। घायल सहदेव ने बताया कि वह इटावा जनपद के भरथना ब्लॉक के वर्ना फूलपुर ग्राम पंचायत के प्रधान हैं। वे गुरुवार शाम को बोलेरो से अपने साथियों के साथ वृंदावन बांके बिहारी दर्शन के लिए निकले थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर वृंदावन कट के समीप बोलोरो अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण ग्रिल पर चढ़कर पलट गई। हादसे में कार सवार पवन पुत्र राजन सिंह निवासी नगला बाघ थाना भरथना जनपद इटावा, सहदेव पुत्र नेमसिंह पुत्र नेमसिंह कार चालक कायम सिंह पुत्र पुतलाराम निवासी नगला बाग थाना भरथना गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही राया थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल चौकी हाइवे प्रभारी कृष्णकुमार सिंह मय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान चालक कायम सिंह ( 45 ) की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
