• Fri. Feb 20th, 2026

महाकुंभ जाने वाली बसों पर पुष्प वर्षा कर किया रवाना

ByVijay Singhal

Jan 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महाकुंभ में बुजुर्गों को स्नान कराने के लिए 12 जनवरी से निशुल्क बस सेवा शुरू की गई है। मथुरा से समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे द्वारा स्वर्गीय बाल मुकुंद कसेरे और अंगूरी देवी की स्मृति में 55 से 70 साल उम्र के लोगों को निशुल्क महाकुंभ स्नान कराने का संकल्प लिया है। इसी के तहत 12 जनवरी से प्रतिदिन दो बसें प्रयागराज जा रही हैं। रविवार को होली गेट स्थित मुकुंद कांप्लैक्स से व्यवसाय समिति के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा और हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। समिति के अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि प्रमोद गर्ग कसेरे द्वारा जिस तरह लोगों को निशुल्क बस से महाकुंभ की यात्रा पर भेजा रहा है यह सराहनीय है। इसी के तहत 12 जनवरी से प्रतिदिन दो बसें प्रयागराज जा रही हैं। रविवार को होली गेट स्थित मुकुंद कांप्लैक्स से व्यवसाय समिति के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा और हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। समिति के अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि प्रमोद गर्ग कसेरे द्वारा जिस तरह लोगों को निशुल्क बस से महाकुंभ की यात्रा पर भेजा रहा है यह सराहनीय है। उनके द्वारा किया जा रहा यह कार्य श्रवण कुमार की याद दिलाता है। संरक्षक मीनालाल अग्रवाल ने कहा कि प्रमोद समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, सतीश चंद्र अग्रवाल, ठाकुर राजा भोज, सुनील साहनी, विजय गर्ग, नीरज गोयल आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.