• Wed. Feb 18th, 2026

दबंगों ने मारपीट के मामले में राजीनामा न करने पर गोली मारने की दी धमकी

ByVijay Singhal

Jan 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव सौसा में सविता समाज के लोगों का दबंगों ने जीना दूभर कर दिया है। आए दिन मारपीट और महिलाओं से अभद्रता करना उनकी आदत में शुमार हो गया है। पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन कार्रवाई नहीं कर रही है। इस कारण दबंगों के हौसले बुलंद हैं। बृहस्पतिवार को गोवर्धन ब्लाॅक प्रमुख विपिन चौधरी और राष्ट्रीय नाई महासभा के जिलाध्यक्ष पूरन सविता के नेतृत्व में पीड़ित एसएसपी से मिलने के लिए आए। एसएसपी ने पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गांव सौसा निवासी चंद्रभान ने बताया कि 4 जनवरी की शाम 5 बजे वह टेंपो लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में गांव के ही भीका, मोहन श्याम, मनोहर, देवेंद्र, कलुआ उर्फ धर्मवीर, अनिल और धारा आग जलाकर ताप रहे थे। उन्होंने रास्ते से हटने को कहा तो गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडों से प्रहार कर घायल कर दिया। दूसरे दिन उनके चाचा महावीर सिंह समेत अन्य परिजनों को घर में घुसकर पीटा और फायरिंग की। उन्होंने इस मामले में उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन 11 दिन बाद भी पुलिस ने किसी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया है। हमलावरों ने 14 जनवरी को उनकी वृद्ध मां को खेत पर जाते समय रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए राजीनामा न करने पर भाई कान्हा को गोली मारने की धमकी दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.