• Fri. Feb 13th, 2026

दबंगों ने की मारपीट, सड़क पर बैठ शहीद के परिजनों ने लगाया जाम

ByVijay Singhal

Feb 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर शहीद के परिजनों ने सौंख-गोवर्धन मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन सड़क से हटे। मामले में परिजन द्वारा तहरीर दी है।थाना मगोर्रा के गांव नगला खुटिया निवासी तेज सिंह शहीद पुष्पेंद्र सिंह के पिता है। मां महावीरी देवी, भाई बनवारी लाल सहित परिजन गांव में रहते हैं। शहीद के पिता तेज सिंह ने बुधवार को गांव के आधा दर्जन लोगों पर घर पर हमला करने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर देर शाम पुलिस पहुंची। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे शहीद की मां महावीरी देवी गोवर्धन मार्ग स्थित शहीद पुष्पेंद्र सिंह के स्मारक के लिए जा रहीं थीं। तभी हमला करने वाले आरोपियों ने महावीरी देवी से मारपीट कर दी। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर शहीद के पिता तेज सिंह सहित अन्य परिजन राष्ट्रीय ध्वज लेकर सौंख गोवर्धन मार्ग पर बैठ गए। जाम लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब एक घंटे बाद थाना प्रभारी हरीश चौधरी के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन सड़क से हटे। मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। विवाद में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घटना में शहीद पुष्पेंद्र के भाई बनवारीलाल, भाभी आरती देवी, भतीजा सूरज और दूसरे पक्ष से गौरव व जयवीर घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। शहीद के भाई बनवारी लाल का कहना है कि गांव के आधा दर्जन नामजद आए दिन मारपीट करते रहते हैं। उन्होंने नामजदों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शहीद के परिजन के साथ नामजदों ने मारपीट की है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.