• Mon. Feb 16th, 2026

राया-मथुरा रोड पर रेलवे स्टेशन के निकट 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, अंतिम संस्कार करने से भाइयों ने किया मना

ByVijay Singhal

Feb 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा जिले से अमानवीय घटना सामने आई है। यहां अविवाहित भाई की मौत के बाद दो सगे भाइयों ने उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। यहां तक कि उसे देखने तक नहीं आए। ऐसे मौके पर पुलिस ने अपना फर्ज निभाते हुए मृतक का अंतिम संस्कार कराया। राया-मथुरा रोड पर रेलवे स्टेशन के निकट 55 वर्षीय व्यक्ति अचेत हालत में पड़ा मिला। सूचना पर थाना प्रभारी ओमहरि वाजपेयी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त जिला अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव लखनिया निवासी रामेश्वर के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने रामेश्वर की मौत की सूचना परिजनों को दी। इस पर उसके भाइयों ने आने से मना कर दिया। उन्होंने अंतिम संस्कार तक करने से मना कर दिया। एसएसआई शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रामेश्वर की अपने दो सगे भाइयों से कई साल से मुलाकात नहीं हुई थी। उन्होंने भोपाल में रह रहे उसके भाई से भी बात की। उसने बताया कि आर्थिक हालत ठीक नहीं हैं, ऐसे में वह भाई का अंतिम संस्कार नहीं कर सकता है। ऐसा ही जवाब अलीगढ़ में रह रहे दूसरे भाई ने भी दिया।

बताया कि रामेश्वर अविवाहित था। इधर-उधर मजदूरी कर जीवन यापन करता था। राया में वह काम की तलाश में आया था। उसकी जेब से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त हुई। मृतक की जेब से बुखार की गोलियां मिली हैं। माना जा रहा है की बीमारी के चलते उसकी मौत हुई है। भाइयों के नहीं पहुंचने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.