हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव आगरा से नोएडा मार्ग पर माइलस्टोन 84.700 किमी के पास था। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष आंकी गई है। राहगीरों की सूचना पर एसआई विनोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास पूछताछ के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी। शव को मथुरा के मोर्चरी में भेज दिया गया है।एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गई हैं। अन्य जनपदों की पुलिस को भी तस्वीरें भेजी गई हैं। प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। शव मिलने से यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने शव हटाकर मार्ग को सुचारू किया। मृतक के परिजनों की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
