हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में रुनकता रेलवे स्टेशन के निकट रेल ट्रैक पर मिले अधेड़ व युवती के शव के मामले में जीआरपी ने जांच शुरू कर दी। ट्रैक पर जाने वाले मार्ग पर लगे आधा दर्जन सीसीटीवी खंगाले गए। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। अब तक की जांच में पता चला है कि ट्रैक के किनारे दोनों करीब दो घंटे रहे। लेकिन यहां क्यों आए, कैसे आए, इस बिंदु पर पुलिस अभी जांच कर रही है। शुक्रवार सुबह रुनकता रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर आगरा के शास्त्रीपुरम निवासी राजकुमार गजवानी 52 बर्षीय और बुलबुल 18 बर्षीय के शव मिले थे। ट्रेन की चपेट में आकर दोनों वकी मृत्यु हुई। राजकुमार के शव से मिले मोबाइल फोन से मृतकों की शिनाख्त हुई थी। जीआरपी जांच में जुटी है कि दोनों रेलवे ट्रैक पर क्यों गए थे। प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल की ओर आने वाले रास्तों पर सीसीटीवी खंगाले हैं। अरतौनी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों के सीसीटीवी खंगाले हैं। विजय फाउंड्री के सीसीटीवी में करीब साढ़े सात बजे आटो रेलवे ट्रैक की ओर जाता दिख रहा है। आटो ट्रैक के निकट बनी दीवार की आड़ में खड़ा था। राजकुमार व बुलबुल उसमें बैठे रहे। फिर बाहर निकलकर ट्रैक पर बात करने लगे। माना जा रहा है कि रात करीब 9.45 बजे ट्रैक से गुजरी शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। विकास सक्सेना ने बताया कि आटो में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। जांच अभी जारी है। पता किया जा रहा है कि यह ट्रैक पर क्यों गए थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
