हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृंदावन। पार्षदों के विरोध को देखते हुए आखिरकार भाजपा के होलीगेट मंडल अध्यक्ष बैकफुट पर आ गए हैं। दो दिन पहले महापौर और 70 पार्षदों पर आरोप लगाने वाले मंडल अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट पर खेद तो जताया है, वहीं एक साथ भाजपा को आगे बढ़ाने का दुखड़ा तक रो डाला है।
होलीगेट मंडल अध्यक्ष यशराज चतुर्वेदी की फेसबुक और व्हाट्सएप पर महापौर व पार्षदों के खिलाफ पोस्ट डालकर की गई टिप्पणी को लेकर 70 पार्षदों ने विरोध जताया था, वहीं भाजपा के पार्षदों ने तो मीटिंग करके ऐसे मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की आवाज तक बुलंद कर दी है। मंगलवार को भी सभी पार्षद मंडल अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद दिखे। हालांकि मंडल अध्यक्ष ने सोमवार को ही पार्षदों के रुख को देखते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपनी गलती मानते हुए खेद प्रकट किया था। अब सवाल खड़ा होता है कि मंडल अध्यक्ष को पोस्ट डालने के बाद बैकफुट पर आना था तो ऐसा कदम क्यों उठाया। पार्षद दल के उपनेता चौधरी राजवीर सिंह का कहना है कि महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी की चुनाव में व्यस्तता के चलते मीटिंग नहीं हो पाई है।
जल्द ही मीटिंग के बाद आरोप लगाने वाले गैरजिम्मेदार मंडल अध्यक्ष को हटवाने की मांग की जाएगी। ऐसा नहीं किया गया तो पूरा प्रकरण भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में लाया जाएगा। इधर भाजपा पार्षदों ने महापौर विनोद अग्रवाल को मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा है। होलीगेट भाजपा मंडल अध्यक्ष की टिप्पणी से विपक्षी पार्षदों में भी उबाल है। इन पार्षदों ने कोतवाली प्रभारी को दी तहरीर में मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर देने वालों में पार्षद मुन्ना मलिक, रजनी देवी, रेनू चौधरी, निरंजन सिंह, लीला, हेमलता धनगर, पुष्पा देवी, राकेश यादव, गुलशन, वीरेंद्र सिंह हैं। इस बारे में समाजवादी पार्टी के पार्षद मुन्ना मलिक ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अशोभनीय टिप्पणी कर सभी पार्षदों को अपमानित करने का काम किया है। भाजपा के अंदर क्या चल रहा है, उसे वे अपने तक सीमित रखें, हमारा नाम क्यों बदनाम किया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
