• Fri. Feb 20th, 2026

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तत्वाधान में गोवर्धन में धूमधाम से मनाई गई डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती

ByVijay Singhal

Sep 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में भारत संविधान के मसौदे पर हस्ताक्षर करने वाले सदस्य, स्वतंत्रता सेनानी, चार बार विधायक, एक बार सांसद तथा वर्ष 1974 में महाराष्ट्र सरकार में गृह मंत्री रहे प्रख्यात समाजसेवी डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती सोमवार को गोवर्धन स्थित प्रजापति धर्मशाला में बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह गोला रहे। इस अवसर पर गोवर्धन प्रभारी रामलाल गोला ने संयोजक की भूमिका निभाई तथा नगर अध्यक्ष मास्टर राजेंद्र सिंह गोला ने अध्यक्षता की। विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव श्री दास प्रजापति, आगरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति तथा वरिष्ठ समाजसेवी राजेश कुमार प्रजापति वरिष्ठ आगरा मंडल उपाध्यक्ष मांगी राम प्रजापति  उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने डॉ. कुम्हार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह गोला ने कहा, “डॉ. रत्नप्पा कुम्हार केवल प्रजापति समाज ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा है।” राष्ट्रीय महासचिव श्री दास प्रजापति ने कहा, “संविधान निर्माण और स्वतंत्रता संग्राम में डॉ. कुम्हार की भूमिका अमूल्य रही है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना होगा।” आगरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति ने कहा, “नई पीढ़ी को डॉ. कुम्हार जैसे महापुरुषों के जीवन से सीख लेकर समाज और राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए।”आगरा मंडल महासचिव भानु प्रताप ने कहा, “डॉ. कुम्हार का समाज सुधार और जनकल्याण के प्रति योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनकी सोच और सिद्धांत आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रजापति समाज सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। जयंती समारोह का समापन देशभक्ति गीतों और जयघोष के साथ हुआ। इस अवसर पर भगवान सिंह गोला, कृष्ण गोपाल प्रजापति ,डॉक्टर डालचंदप्रजापति, प्रेम बाबू प्रजापति, मोहर सिंह प्रजापति, तेजपाल प्रजापति, रमेश चंद्र प्रजापति, रोहतांग सिंह प्रजापति, प्रेमचंद प्रजापति, डॉ नीरज गोला, डॉ मानसिंह गोला, विष्णु दत्त गोला,मथुरा जिला अध्यक्ष नरेंद्र गोला, लव कुश गोला, आनंद गोला, देवेंद्र गोला, राजू प्रजापति, देवी चरण प्रजापति,जयप्रकाश गोला, मोहन श्याम  गोला, डोरी लाल गोला, विष्णु गोला,योगेंद्र गोला,हरीश गोला,गोविंद गोला,उपस्थित रहे
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.