हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज रज उत्सव में दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के कलाकारों के नाम रही। रंगारंग कार्यक्रम में ब्रज संस्कृति से जुड़े कलाकारों ने समा बांध दिया। नृत्यांगना पद्मश्री डॉ. गुलाबो सपेरा और उनके समूह ने जैसी राजस्थानी लोकगीत घूमर..घूमर की प्रस्तुति दी तो दर्शक झूमने लगे। धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्रउंड में आयोजित उत्सव का शुभारंभ बुंदेलखंड (मध्य प्रदेश) के सागर निवासी डॉ. जुगल किशोर नामदेव एवं उनके दल की बधाई, नौरता और देवारी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाें से हुआ। उन्होंने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को दर्शाया। इसके बाद ख्यातिप्राप्त लोकगायिका एवं नृत्यांगना पद्मश्री डॉ. गुलाबो सपेरा और उनके समूह द्वारा घूमर..घूमर, निंबूड़ा निंबूड़ा…राजस्थानी लोकगीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूरदर्शन और आकाशवाणी के इस संयुक्त आयोजन में राजस्थान और बुंदेलखंड के कलाकारों ने अपने अपने लोक जीवन और सांस्कृतिक परंपराओं के माध्यम से ब्रज एवं भारतीय संस्कृति को गीत संगीत में पिरोकर। इससे पूर्व दोपहर में चेतना शर्मा ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति से उत्सव को शास्त्रीय रंग दिया। दानी शर्मा की टीम ने पारंपरिक चरकुला नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति दी, जिसमें ब्रज की लोकभावना और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सरिता शर्मा ने लोक नृत्य और कत्थक नृत्य के माध्यम से मंच को जीवंत किया। सभी कलाकारों को बतौर अतिथि विधायक पूरन प्रकाश ने सम्मानित किया। इस दौरान ब्रज तीर्थ विकास परिषद के एसीईओ मदन चंद्र दुबे, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, सहायक अभियंता आरपी यादव, अभियांत्रिकी प्रमुख आकाशवाणी वेदप्रकाश, दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख सत्यव्रत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख विजय कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
