हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता नगर पंचायत ने कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कस्बे के व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। उनकी नगर पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। नगर पंचायत की टीम कस्बे के ओल्ड जीटी रोड स्थित हनुमान बगीची के पास पहुंची और हाइड्रा से यहां लगे एक टीनशेड को तोड़ दिया। इसके बाद जैसे ही टीम मुख्य बाजार की ओर बढ़ी व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि बाजार में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं है। वहीं नगर पंचायत के अधिकारियों ने दुकानों के आगे बने रैंप को तोड़ने का प्रयास किया तो व्यापारी आक्रोशित हो गए। दुकानों को बंद कर व्यापारी बाजार में एकत्रित हो गए। व्यापारियों और अधिकारियों में इस दौरान तीखी नोकझोंक हुई। जैसे-तैसे मामला शांत हुआ।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील पहलवान ने बताया कि बाजार में प्रशासन ने दुकानदारों को दुकानों के आगे डेढ़ फीट तक सामान रखने की अनुमति दी है, उससे ज्यादा अतिक्रमण नहीं है। बावजूद इसके बिना नोटिस दिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी आरके मिश्रा ने बताया कि अभियान रामलीला की वजह से चलाया गया है, जिससे रामबरात और झाकियां निकालने में कोई परेशानी न हो। कुछ लोगों की आपत्तियां थीं उन्हें समझा दिया गया है। व्यापार मंडल के महामंत्री राकेश, हाजी इकराम, निरंजनलाल, रवि बजाज, रस बिहारी, शाहिद मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
