• Fri. Feb 20th, 2026

मथुरा में किसानों को नहीं रोक सका प्रशासन, ट्रैक्टरों के काफिले संग कलेक्ट्रेट में घुसे…सड़कें कर दी जाम

ByVijay Singhal

Aug 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में विभिन्न लंबित मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सदस्यों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट की तरफ निकले किसानों को प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया लेकिन यह नाकाम रहा। किसान अपने ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट में घुस आए और धरने पर बैठ गए। किसानों के प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट रोड पर जाम लग गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। राधा कुंड में जल भराव समेत 8 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। ट्रैक्टर पर सवार होकर किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। परिसर में अंदर घुसने का प्रयास किया। अधिकारियों ने उन्हें रोकना चाहा तो किसानों की अधिकारियों से नोकझोंक हो गई। किसान नेताओं के सामने अधिकारियों की एक न चली। किसान नेता गेट खोलकर कलेक्ट्रेट में घुस गए। परिसर में अंदर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भूमाफियाओं से जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग की । किसानों के प्रदर्शन की वजह से कलेक्ट्रेट रोड पर जाम लग गया। सैकड़ो की संख्या में वाहन चालक जाम में फंसे रहे। किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांगे ने नहीं मानी जाएगी उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.