हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 28 सितम्बर 2023 थाना महावन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मासूम नाबालिग बच्ची के साथ थाना क्षेत्र महावन में हुयी दुष्कर्म की घटना का सफल अनावरण करते हुये सूचना के आधार पर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त रंजीत को आज किशनपुर अन्डरपास से करीब 80 कदम दूर ग्राम कारब की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 24/09/2023 की रात्रि में थाना क्षेत्र महावन में वादी की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 08 वर्ष अपने पुराने घर से नये घर की तरफ आ रही थी रास्ते में बने एक कमरे में अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना महावन पर मु0अ0सं0 215/23 धारा 376AB भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण द्वारा टीमें गठित की गयी थीं। टीमों द्वारा लोकल इंटेलिजेंस, सर्विलांस सेल की मदद से अभियुक्त रंजीत पुत्र राजन निवासी ग्राम मनोहरपुर थाना महावन मथुरा का नाम प्रकाश में आया था जिस क्रम में आज थाना महावन पुलिस व एसओजी टीम मथुरा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले अभियुक्त रंजीत को गिरफ्तार किया गया।
