हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र के ग्राम नगला वली में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। अशोक निवासी नगला वली ने बताया कि उसका छोटा भाई मुकेश अपने प्लाट पर चारपाई पर मंगलवार रात सो रहा था। उसी स्थान पर गांव का ही विजय उर्फ बिज्जू भी शराब के नशे में सोया हुआ था। सुबह जब अशोक अपने भाई को देखने पहुंचा तो मुकेश चारपाई के नीचे मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर और नाक पर चोट के निशान थे। भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या विजय उर्फ बिज्जू ने की है। घटना के बाद से आरोपित गांव से फरार है और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या करना आया है। बलदेव थाना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है।
