हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर मथुरा के वेटरनरी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण मुख्य अतिथि रहे। मंत्री लक्ष्मी नारायण ने कहा कि पहले टूटी सड़कें देखकर लोग कहते थे कि यूपी आ गया है। अब हालात बदल चुके हैं। अब लोग अच्छी सड़कों पर चलकर कहते हैं कि हम यूपी में हैं। उन्होंने बताया कि पहले किसानों को खेतों के लिए बिजली मुश्किल से मिलती थी। अब लगातार 8 घंटे दिन में बिजली उपलब्ध हो रही है। इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत देशभर के 9 करोड़ 10 लाख किसानों के खातों में 20,500 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। उत्तर प्रदेश के करीब 2.5 करोड़ किसानों को इसका सीधा लाभ मिला है। मथुरा जनपद में 3.10 लाख किसानों में से 2.45 लाख किसानों को इस किस्त का लाभ मिला है। चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि अब किसानों की फसल बीमा योजना भी मोदी की गारंटी बन चुकी है। बारिश से हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलेगा।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बलदेव विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही किसानों के सम्मान की बात की। उसे पूरा भी किया। उन्होंने बाकी बचे किसानों को भी योजना का लाभ जल्द दिलाने का आश्वासन दिया बलदेव विकासखंड कार्यालय की सभागार में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश एवं खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने किया। विधायक प्रतिनिधि ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री व विधायक के साथ ही अधिष्ठाता मत्स्य डॉ. नित्यानंद पांडेय, निदेशक प्रसार डॉ. अतुल सक्सेना, डीडी कृषि डॉ. बृजमोहन, डॉ. रविंद्र राजपूत समेत अनेक अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
