हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में थाना शेरगढ़ और स्वाट टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने के मामले में नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया नेपाली नागरिक चंडीगढ़ से तस्करी कर झारखंड ले जा रहा था। नेपाली नागरिक से बरामद शराब की कीमत 24 लाख रुपए है। मथुरा की थाना शेरगढ़ और स्वाट टीम आगामी समय में होने वाले नगर निकाय चुनाव, उप चुनाव एवम जीरो ड्रग्स अभियान को लेकर चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान ट्रक संख्या UP 12 AT 1845 आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब ट्रक को रोककर चैक किया तो उसमें 320 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई। पुलिस ने जब ट्रक चालक 42 वर्षीय दीपक बडेला पुत्र गोरीलाल बड़ेला निवासी गांव चरीकूट थाना वाइल जिला दीपाई राज्य केआइसीन नेपाल से जानकारी की तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। नेपाल निवासी दीपक जो वर्तमान में पीपल वाला मोहल्ला थाना समयपुर बादली दिल्ली में रहता है ने पुलिस को बताया कि वह यह शराब चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर ले कर आ रहा था। उसे यह शराब झारखंड में सप्लाई करनी थी। दीपक चंडीगढ़ से शराब की पेटी 1500 से 1800 रुपए में खरीदता और बिहार ,झारखंड में जा कर 7000 से 7500 रुपए में बेच देता था। पुलिस की पकड़ में आया दीपक पिछले 5 वर्ष से शराब तस्करी कर रहा है। दीपक पहले हरियाणा और पंजाब के शराब तस्करों के संपर्क में आया और फिर शराब तस्करी शुरू कर दी। 2019 में दीपक को उन्नाव की सोहरामऊ पुलिस ने 1200 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था। लेकिन जेल से छूटने के बाद दीपक ने फिर शराब की तस्करी करना शुरू कर दिया। शराब तस्कर दीपक बहुत ही शातिर है। अवैध शराब की तस्करी के बारे में किसी को पता न चले इसके लिए वह धान की खाली बोरियों के गट्ठर के बीच शराब की पेटियों को लेकर जा रहा था। लेकिन पुलिस की नजरों से नहीं बच सका। दीपक से बरामद शराब की कीमत 24 लाख रुपए हैं
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
