हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना माँट पुलिस द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे पर चैंकिग के दौरान दो अभियुक्तगण को मय वाहन आई- 20 संख्या BR01CG9366 में लदी 20 पेटी अवैध गैर प्रान्त शराब (कीमत करीब एक लाख रुपये) के सहित गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा के निर्देशानुसार अवैध शराब व मादक पदार्थों की धर पकड़ हेतु दिये गये। आदेश-निर्देशों के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक मांट के नेतृत्व में उ0नि0 रजत दुबे व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे नोएडा से आगरा की तरफ LHS साईड मथुरा की तरफ आने वाले संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन की चैकिंग के दौरान दिनांक 16.01.23 को मुखविर की सूचना पर यमुना एक्सप्रेस-वे मांट टोल से करीब 50 मीटर पहले एक वाहन आई- 20 कार संख्या BR01CG9366 में भरी 20 पेटी अवैध गैर प्रान्त शराब के दो अभियुक्तगण 1 अभिषेक तिवारी पुत्र रामबाबू तिवारी नि0 राधाउर सुरसंद सीतामढी बिहार 2 राहुल कुमार पाण्डेय पुत्र जनार्दन पाण्डेय निवासी केतात थाना रेहला जिला पलामू झारखंड को गिरफ्तार किया गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना मांट जनपद मथुरा पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
7455095736
