हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर की करोड़ों रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली। पुलिस ने गैंगस्टर हरेंद्र कुमार की 4 संपत्ति कुर्क कर ली। हरेंद्र पर गैंगस्टर एक्ट सहित धोखाधड़ी के 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कार्यवाही करने से पहले डुगडुगी बजवा कर मुनादी करवाई। थाना गोविंद नगर के एफ सेक्टर निवासी हरेंद्र पुत्र विक्रम सिंह पर धोखाधडी करने जैसे 7 मुकदमे दर्ज हैं। हरेंद्र कुमार 2018 से लगातार संगीन घटनाओं को अंजाम देता रहा है। पुलिस ने हरेंद्र के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत कार्यवाही की। गैंगस्टर हरेंद्र कुमार के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश जिलाधिकारी ने दिए। डीएम ने हरेंद्र की अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए तो पुलिस की टीम डुगडुगी लेकर हरेंद्र के ठिकानों पर पहुंच गई। जहां पहले पुलिस ने मुनादी की और फिर कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने हरेंद्र की संपत्ति कुर्क कर ली। हरेंद्र की संपत्ति कुर्क करने के लिए एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम गोविंद नगर के एफ सेक्टर पहुंची। यहां पुलिस टीम ने 297.27 वर्ग मीटर में बने मकान को कुर्क किया। इस संपत्ति की कीमत करीब 2 करोड़ 32 लाख रुपए है। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पोतरा कुंड से महाविद्या चौराहा की तरफ जाने वाले रोड पर पहुंची। यहां टीम ने 223.54 वर्ग मीटर में बने गेस्ट हाउस को कुर्क कर लिया। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 55 लाख 25 हजार रुपए है। गैंगस्टर हरेंद्र के खिलाफ कार्यवाही करने गई पुलिस की टीम यहीं नहीं रुकी। पुलिस की टीम गोविंद नगर के एफ सेक्टर के आवासीय प्लॉट संख्या 409 और 413 पर पहुंची। टीम ने यहां 140.46 वर्ग मीटर और 195.08 वर्ग मीटर के प्लॉट को कुर्क कर लिया। जब्त किए गए दोनों प्लॉट की कीमत 1 करोड़ 1 लाख 33 हजार रुपए थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
