• Sat. Feb 14th, 2026

थाना गोविंद नगर पुलिस ने मकान में चोरी करने वाले तीन शातिरों को दबोचा

ByVijay Singhal

Jun 2, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। थाना गोविंद नगर पुलिस ने करीब दो माह पूर्व महाविद्या काॅलोनी में बंद पड़े एनआरआई के मकान में चोरी करने वाले तीन शातिरों को दबोचा है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी, डीगगेट चौकी प्रभारी चमन शर्मा को ब़हस्पतिवार सुबह छोटी रेलवे लाइन टिकटघर के खंडहर में चोरों के छिपे होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यहां से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम कोतवाली की भार्गव गली निवासी रामू ठाकुर, गोलकुआ निवासी अफसर उर्फ ओपी एवं गोविंद नगर नई बस्ती निवासी अनस उर्फ साफ-सफाई बताया। पूछताछ करने पर तीनों ने दो माह पूर्व महाविद्या काॅलोनी फेस द्वितीय निवासी एनआरआई सौरभ के मकान में चोरी करना स्वीकार किया। शातिरों ने बताया कि एनआरआई के घर व डैंपियर नगर निवासी किरायेदार सौरभ भटनागर के कमरे जेवर चोरी किये थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 10 अप्रैल की रात को शातिरों ने महाविद्या काॅलोनी निवासी एनआरआई सौरभ व उनके किरायेदार के कमरों की ताला तोड़कर चोरी की थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस शातिरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने इनके कब्जे से 45 सौ रुपये, सोने की अंगूठी, चार चांदी के सिक्के बरामद हुए हैं।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.