हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बढ़ती भीड़ और गर्मी से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी को देखते हुए अब मंदिर को वातानुकूलित (एयर कंडीशन) किए जाने पर विचार चल रहा है। 29 सितंबर को मंदिर कमेटी की बैठक में इस पर कोई अहम घोषणा हो सकती है। गौरतलब है कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सालभर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लगी रहती है। त्योहारों और छुट्टियों के समय स्थिति और भी कठिन हो जाती है। कई बार श्रद्धालुओं को घुटन और असहजता का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह हो जाती है कि कई मर्तबा भीड़ में घुटन के कारण मंदिर में ही श्रद्धालु बेहोश तक हो जाते हैं। इसलिए मंदिर में डॉक्टरों की टीम तैनात रहती है जो श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार करती हैं। चूंकि हाल में सुप्रीम कोर्ट ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधन के लिए हाई पावर्ड कमेटी का गठन किया है। उसके अध्यक्ष हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश अशोक कुमार हैं। कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ कई बैठकें हुईं। मंदिर में वीआईपी पर्ची सिस्टम बंद करने के साथ कई बदलाव भी कराए। बैठक में मंदिर को वातानुकूलित करने का भी विचार उठा था, अब उस पर मंथन चल रहा है। सूत्रों के अनुसार मंदिर को सेंट्रल एसी किया जा सकता है। साथ ही कुछ अन्य मामलों में भी बदलाव के संकेत हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को विशेष ध्यान दिया जा रहा है न ही किसी अन्य की। सेवायतों के लिए कमेटी कुछ नियम बनाने जा रही है। अगली मीटिंग 29 सितंबर को होगी, उसमें अगले चरण के बदलावों के बारे में बताया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
