• Tue. Feb 24th, 2026

प्राचीन केशवदेव मंदिर में ठाकुरजी का 251 किलो पंचामृत से किया अभिषेक

ByVijay Singhal

Aug 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्राचीन ठाकुर श्रीकेशवदेव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर को सुगंधित फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। मंदिर में शाम को श्रीकृष्ण सामूहिक संगठन मंडल द्वारा भजन, बधाई और गायन किया गया। शुक्रवार रात 10 बजे ही शंखध्वनि के बीच रजत सिंहासन पर विराजमान ठाकुरजी को 251 किलो पंचामृत से महाभिषेक किया गया। सेवायतों बिहारी लाल गोस्वामी, मुन्नीलाल गोस्वामी, गिर्राज शरण गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, वृंदावन दास गोस्वामी ने दूध, दही, शहद, केसर घृत आदि विशेष सामग्रियों से ठाकुरजी का अभिषेक किया। श्री कृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा हरिनाम कीर्तन किया। रात 11:30 बजे अभिषेक के दर्शन बंद होने के बाद 12:00 बजे जन्म के दर्शन के बाद ठाकुरजी को अहमदाबाद से आई रत्न जड़ित पोशाक एवं मुकुट, सोना-चांदी आदि से निर्मित आभूषणों को धारण कराया गया। दर्शन खोलते ही मंदिर परिसर श्रीकृष्ण की जय जयकार से गूंज उठा। रात्रि 1 बजे पट बंद होने के पश्चात सभी भक्तों को पंचामृत पंजीरी प्रसाद का वितरण किया गया। दिलीप पांडे, राजकुमार अग्रवाल, योगेंद्र गोयल, दीपक शर्मा, कमेटी अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, मुकुममानी शर्मा, बृजनंदन शर्मा, मनमोहन सर्राफ, नारायण प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.