• Thu. Feb 19th, 2026

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन समय विवाद में सेवायतों की मनमानी,पुराने समय पर खोले पट

ByVijay Singhal

Oct 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय न बढ़ाने पर मंदिर सेवायत अड़े हैं। हाईपावर कमेटी के आदेश को लगातार दूसरे दिन भी हवा में उड़ा दिया। मंदिर पूर्व निर्धारित समय पर ही खोले गए, जबकि उससे पहले ही नए समय को देख श्रद्धालु मंदिर के बाहर पहुंच गए और इंतजार करते रहे। अब सेवायत कहते हैं कि पहले हाईपावर कमेटी पहले उन्हें यह लिखकर दे कि पूर्व में इलाहाबाद हाई कोर्ट में मंदिर का समय बढ़ाने के जिस आदेश पर रोक लगाई थी, वह लागू नहीं होगा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण को लेकर मंदिर के प्रबंधन के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाईपावर मैनेजमेंट कमेटी ने मंदिर का समय बढ़ाने का आदेश दिया। इसे 30 सितंबर से लागू करना था। लेकिन सेवायतों ने समय बढ़ाने के आदेश को नहीं माना। बिट्टू गोस्वामी का कहना है कि वर्ष 2022 में निचली अदालत ने दर्शन का समय प्रशासन के कहने पर बढ़ाया था, लेकिन उसे इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रोक दिया था। अभी वही आदेश लागू है। सुप्रीम कोर्ट की हाईपावर कमेटी को स्पष्ट आदेश है कि वह मंदिर की सेवा-पूजा में हस्तक्षेप नहीं करेगी, बल्कि मंदिर की व्यवस्थाओं का संचालन करेगी। दर्शन के लिए समय बढ़ाने की सूचना पर अब श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे हैं, लेकिन उन्हें मंदिर के पट न खुलने पर निराशा हो रही है। बुधवार को कानपुर के किदवई नगर निवासी रितु शुक्ला परिवार के साथ मंदिर पहुंचीं। वह पौने सात बजे ही मंदिर पहुंच गईं, लेकिन एक घंटे के बाद मंदिर खुला। इसी तरह राजस्थान के भरतपुर निवासी सुशीला पति के सात साढ़े छह बजे ही पहुंच गईं। लेकिन उन्हें भी दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा। बांकेबिहारी मंदिर हाईपावर कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने कहा दो दिन तक कमेटी के आदेशों का पालन नहीं किया गया है। ऐसे में मंदिर प्रबंधक ने कमेटी को रिपोर्ट भेजकर पूरी जानकारी दी है। मामले में जो भी उचित कार्रवाई होगी, की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.