• Tue. Feb 10th, 2026

व्रन्दावन में ठाकुर बांकेबिहारी खिचड़ी संग चखें गजक-तिल लड्डू, स्वर्ण आभूषण धारण कर दिए दर्शन

ByVijay Singhal

Jan 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा व व्रन्दावन में मकर संक्रांति ब्रज में दो दिन मनाई गयी। शनिवार और रविवार को आस्था के मंदिरों में श्रद्धा की खिचड़ी अर्पित की गयी। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य को पंचमेवायुक्त खिचड़ी के साथ गजक व तिल के लड्डू का भोग लगाया।  ठाकुरजी को स्वर्ण आभूषण भी धारण कराए। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व हुआ। कुछ मंदिरों में 14 जनवरी को पर्व मनाया गया।
प्राचीन राधाबल्लभ मंदिर में चल रहे खिचड़ी महोत्सव में प्रतिदिन मंगला आरती से पहले ठाकुरजी को पंचमेवा की खिचड़ी अर्पित की जा रही है। मकर संक्रांति पर ठा. बांकेबिहारी मंदिर, सप्तदेवालय में शामिल राधारमण, राधादामोदर, राधाश्यामसुंदर, गोविंददेव, गोपीनाथ, मदनमोहन, गोकुलानंद के अलावा रंगजी मंदिर समेत अनेक मंदिरों में ठाकुरजी को भोग में पंचमेवा की खिचड़ी रविवार को परोसी गयी। खिचड़ी के साथ ठाकुरजी को सीजन में पहली बार तिल के लड्डू और गजक परोसी गयी। इसका प्रसाद भक्तों में बांटा गया।
मकर संक्रांति पर खिचड़ी के महत्व को ध्यान में रखते हुए बांकेबिहारी समेत अनेक मंदिरों में ठाकुरजी को दोपहर राजभोग में पंचमेवा से युक्त खिचड़ी, गजक, खीर, चटनी, मीठी खिचड़ी, पापड़, अचार, सब्जी का प्रसाद अर्पित किया। द्वारकाधीश में आज पर्व द्वारकाधीश मंदिर में मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को हुई। यहां खिच़ड़ी का भोग लगाने के साथ छाक मनोरथ के दर्शन हुए। इसमें ग्वाल-बाल और ठाकुर जी साथ में भोजन किये। सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक छाक मनोरथ के दर्शन हुए।
बरसाना स्थित लाडली जी मंदिर में शनिवार को खिचड़ी का प्रसाद लगाया गया। सेवायत दीपक गोस्वामी ने बताया कि चावल, मूंग की दाल, काजू, पिस्ता आदि से खिचड़ी तैयार की जाएगी। नंदगांव मंदिर में रविवार को सुबह 8.30 बजे भगवान को खिचड़ी का प्रसाद लगाया गया। सेवायत बांके गोस्वामी ने बताया कि चना की दाल, चावल, काजू, पिस्ता, बादाम आदि से खिचड़ी तैयार की गयी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.