• Sun. Feb 8th, 2026

मथुरा में नकाबपोश युवकों का आतंक,खुले में पेशाब करने की मना करने पर रेस्टोरेंट की तोड़फोड़,

ByVijay Singhal

Sep 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा में कुछ नकाबपोश युवकों का खुलेआम आतंक देखने को मिला है। यहां युवकों से खुले में पेशाब करने की मना की तो उन्होंने जमकर उपद्रव किया। युवकों ने लाठी डंडों से रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की और हंगामा काटा। युवकों द्वारा किए गए उपद्रव से रेस्टोरेंट स्वामी दहशत में है और पुलिस से कार्यवाही की मांग कर रहा है। थाना सदर बाजार इलाके के दामोदर पूरा में गुरुवार की देर शाम वैभव गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट के बाहर एक परिवार डिनर कर रहा था। इसी दौरान बाइक से दो युवक आए और नशे की हालत में रेस्टोरेंट के सामने टॉयलेट करने लगे। इसका जब खाना खा रहे लोगों ने और रेस्टोरेंट स्वामी ने विरोध किया तो गली गलौज करने लगे। युवकों द्वारा गाली गलौज करने की सूचना रेस्टोरेंट स्वामी ने पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस को आता देख दोनों युवक बाइक से भाग गए। जिसके बाद रेस्टोरेंट पर माहौल शांत हो गया।

6 से ज्यादा युवकों ने काटा हंगामा

शुक्रवार की दोपहर को दोनों युवक अपने 6 से ज्यादा साथियों के साथ रेस्टोरेंट पर पहुंचे। हाथों में लाठी डंडे और धारदार हथियारों के साथ पहुंचे युवक बाईकों से उतर कर तेजी से रेस्टोरेंट के अंदर घुसे और वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। युवकों को रेस्टोरेंट में जो सामान मिला उसे तोड़ दिया। वैभव गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट के मालिक धर्मेंद्र निषाद ने बताया कि युवकों द्वारा जमकर तोड़फोड़ की गई। युवक गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपए भी ले गए। इस तोड़फोड़ में उसे करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। युवकों के आतंक को देखकर सभी लोग छिप गए। युवकों द्वारा किए गया हंगामा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन जिस तरह से युवकों ने हंगामा बरपाया वह सदर बाजार इलाके में पुलिस के इकबाल को कम होना दर्शाता है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.