हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। मांट में ग्राम पंचायत जाबरा के मजरा हुलासी गढ़ी में कुत्तों के आतंक से लोग भयभीत हैं। तीन दिन पहले कुत्तों के झुंड चार वर्षीय बच्ची को उठा ले गए थे। इस घटना में बच्ची घायल हो गई थी। ग्रामीणों ने कुत्तों को जिलाधिकारी से पकड़वाने की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू बौहरे ने बताया कि इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। जल्द ही कुत्ताें को पकड़वाया जाएगा। हुलासी गढ़ी में लावारिस कुत्तों का झुंड तीन दिन पूर्व घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय किटटो पुत्री विनीत कुमार को खींच ले गया। हमले में बच्ची लहूलुहान हो गई। पिछले १५ दिनों में १२ से अधिक लोग कुत्तों के हमले में घायल हो गए थे। वहीं कुत्तों ने अर्जुन, अजय, बीना और संजू की भैंस को पड़रे को घायल कर दिया है। दहशत में गांव के लोग कुत्तों को खदेड़ कर गांव में पहरा दे रहे हैं।
ग्रामीण वीरपाल सिंह ने बताया कुत्तों के आतंक से गांव में खौफ बना हुआ है। बच्चों के साथ परिजन डंडा लेकर जाते हैं। कृपाल, चन्द्रपाल, किशन सिंह, जगदीश कुमार, हरीराम आदि ने जिलाधिकारी से लावारिस कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes