• Thu. Feb 12th, 2026

साइबर ठगों के गांव देवसेरस में अस्थाई पुलिस चौकी, एडीजी बोलीं, जाम से व्यापारियों को जल्द मिलेगी राहत

ByVijay Singhal

Dec 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा जोन की अपर पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ ने पुलिस व्यवस्था, प्रशिक्षण पर अधिकारियों के साथ मंथन तो किया ही, यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे को लेकर कोहरे में सफर को सुरक्षित बनाने पर भी मंथन किया। उन्होंने व्यापारियों के साथ बैठक की, उनकी सुरक्षा को आश्वस्त तो किया ही, कहा कि जल्द ही जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना पर काम हो रहा है। एडीजी ने एसएसपी श्लोक कुमार के साथ मंगलवार सुबह पुलिस पेंशनर्स कार्यालय पहुंचकर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से संवाद किया। उन्होंने पेंशनर्स की समस्याओं और सुझावों को सुना और कार्यालय की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक एलईडी भेंट की। उन्होंने कहा कि गांव के चौकीदार गांव की सुरक्षा की पहली कड़ी हैं और उन्हें मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, ताकि वे रात में गश्त और सूचना तंत्र को प्रभावी बना सकें। पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन कर्मियों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याएं सुनीं। एडीजी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। एडीजी ने शाम को पुलिस लाइन में निरीक्षण के बाद उन्होंने साफ-सफाई, आवासीय व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया और सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के बैरकों का निरीक्षण किया और उनके लिए स्थापित आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। अभिलेख रखरखाव,पुलिस कर्मियों द्वारा किये जा रहे रिकॉर्ड मैंटेन आदि का निरीक्षण किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.