• Wed. Feb 11th, 2026

मसानी से भूतेश्वर तक चले टेंपो व ई-रिक्शा

ByVijay Singhal

May 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महापौर की शपथ लेने के बाद विनोद अग्रवाल एक्शन मूड़ में आ गए हैं। चुनाव के दौरान किए गए वायदों पर खरा उतरने के लिए उन्होंने प्रयास शुरू कर दिए हैं। मसानी से भूतेश्वर मार्ग पर बंद टेंपो एवं ई-रिक्शा का संचालन महापौर के हस्तक्षेप के बाद शुरू हुआ। पिछले कई माह पूर्व यातायात सुधारने के नाम पर मसानी चौराहे से भूतेश्वर तक टेंपो और ई-रिक्शा का संचालन बंद कर दिया गया। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ विद्यार्थियों एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। टेंपो एवं ई-रिक्शा न होने के कारण घंटों धूप में खड़े रहकर सिटी बस का इंतजार करना पड़ता था। गत दिवस महापौर विनोद अग्रवाल के समक्ष लोगों ने यह मामला रखा।

महापौर ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता कर मसानी से मसानी चौराहे से भूतेश्वर तक टेंपो और ई-रिक्शा का संचालन शुरू करा दिया। महापौर ने बताया कि शहर का मुख्य मार्ग होने के कारण काफी समय से उनके पास इस मार्ग पर टेंपो, ई-रिक्शा बंद होने की शिकायत आ रही थी। साथ ही लोग इस मार्ग पर टेंपो और ई-रिक्शा संचालन की मांग भी कर रहे थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.