हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की गलियों में घूमते दिखे। बिहार सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाए जाने के बाद वह पहली बार कान्हा की नगरी में धर्म यात्रा पर हैं। तेज प्रताप यादव यहां की कुंज गलियों में घूमते दिखे। तेज प्रताप यादव ने भगवान बांके बिहारी जी की प्रकट्य स्थली निधिवन के दर्शन किए। आम श्रद्धालु की तरह वृंदावन के निधिवन में भ्रमण करते रहे। यहां तेज प्रताप यादव को कुछ स्थानीय लोगों ने पहचाना तो उन्हें तुलसी की माला पहनाई। सेल्फी ली। कृष्ण के जयकारे लगाए। तेज प्रताप यादव से निधिवन में मीडिया ने कुछ सवाल किए। निकाय चुनाव में आरक्षण के मुद्दे पर तेज प्रताप ने कोई जवाब नहीं दिया। कहा- यहां कुछ नहीं बोलूंगा। मैं यहां भक्त हूं, नेता नहीं हूं। कृष्ण की भक्ति और उनका आशीर्वाद लेने आया हूं। तेज प्रताप ने कहा कि उनका ब्रज से पुराना नाता है। यहां से उन्हें लगाव है, वृंदावन आने से उन्हें ताकत मिलती है। तेज प्रताप रंग महल, स्वामी हरिदास जी की समाधि स्थल के दर्शन किए। करीब आधे घंटे तक निधिवन में रहे तेज प्रताप यादव पूरी तरह कृष्ण भक्ति में नजर आए। तेज प्रताप यादव ब्रज यात्रा पर आते रहते हैं। कभी दोस्तों के साथ तो कभी वह बिना तामझाम के। पहले भी वह कई दिन यहां रुक कर कृष्ण भक्ति करते रहे। तेज प्रताप कभी वृंदावन तो कभी बरसाना पहुंच जाते हैं। ब्रज यात्रा पर तेज प्रताप यादव जब भी आते है तो उनका हर बार रूप अलग नजर आता है। तेज प्रताप यादव ब्रज में कभी बंसी बजाते, कभी गायों को दुलारते तो कभी वृंदावन परिक्रमा में ई राइड करते नजर आते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
