हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना प्रदूषण व वर्तमान में यमुना की भयावह स्थिति के समाधान की मांग के संदर्भ में सोमवार को अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के पदाधिकारियों, व यमुना भक्तों ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात की। जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर महासंघ के पदाधिकारियों ने उनसे यमुना की स्थिति जानने के लिये नौका से भ्रमण की मांग करते हुए संबंधित अधिकारियों की खिलाफ कार्यवाही का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने इस हफ्ते में भ्रमण का आश्वासन दिया। महासंघ ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि 15 दिन में कार्यवाही शुरू नहीं हुयी तो तीर्थ पुरोहित व यमुना भक्त आंदोलन को बाध्य होंगे। विदित हो कि विगत दिवस तीर्थ पुरोहितों व यमुना भक्तों की एक बैठक विश्राम घाट स्थित एक गेस्ट हाउस पर आंदोलन की रूपरेखा के लिए आहूत की गयी थी। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से ब्रजप्रांत अध्यक्ष लालजीभाई शास्त्री ब्रज प्रांत महामंत्री पंडित अमित भारद्वाज ब्रजप्रांत कोषाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ब्रजमण्डल उपाध्यक्ष कपिलानंद चतुर्वेदी ब्रजमण्डल महामंत्री पं.यज्ञ दत्त शास्त्री अजय चतुर्वेदी राजकुमार शर्मा अखिल भारत हिन्दू महासभा के व्रजप्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी यमुना भक्त दिनेश चतुर्वेदी अनूप चतुर्वेदी मनीष गुप्ता एडवोकेट गोपाल चतुर्वेदी एडवोकेट आदि उपस्थिति रहे ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
