हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टीईटी अनिवार्यता के मुद्दे पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बीएसए कार्यालय में ज्ञापन सौंप आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की टीईटी अनिवार्यता के संबंध में सरकार और शिक्षक संघ के बीच हुई वार्ता तथा संसद में दिए गए उत्तर में विरोधाभास सामने आया है। इससे शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शिक्षक संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। शांतनु चौधरी ने कहा कि शिक्षकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान जिला संयोजक कुं. रोहिताश, मुकेश कुंतल, रोशन लाल, विजय चौधरी, सूर्यवीर यादव, अवधेश शर्मा, नेपाल सिंह, केके भारद्वाज, तुही राम, मनोज सारस्वत आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
