हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल, माध्यमिक स्कूल के विद्यालयों में पंच संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंच संकल्प कार्यक्रम से चरित्र निर्माण आत्मविश्वास और समाज सेवा का साधन बनाने का संकल्प लिया विद्यालयों में ऐसा वातावरण तैयार करने की कोशिश होगी जिसमें वहां कोई भेदभाव ना हो। डॉक्टर कमल कौशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने बताया आज मथुरा 2000 परिषदीय ,माध्यमिक विश्वविद्यालाएं में शिक्षक छात्रों ने पंच प्रण संकल्प लिया। संस्कृति यूनिवर्सिटी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। और शिक्षा की सामाजिक स्थिति को देखते हुए *राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश* द्वारा एक अभियान चलाया जो शिक्षक और छात्रों के बीच संवाद का विषय है। और शिक्षकों को समझ में सम्मान दिलाने का विषय है।
अंजना शर्मा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बताया इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विद्यालयों प्रार्थना स्थल पर पूरे मथुरा जिले में विद्यालयों में शपथ संकल्प का आयोजन किया गया। हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान, जिसके लिए प्रधानाध्यापक अपने स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी कार्यक्रम में शामिल किया हैं गोवर्धन दास गुप्ता जिला मीडिया प्रमुख ने बताया पंच प्रण संकल्प के लिए सभी को विकास खंडवार जिम्मेदारी दे दी गई थी। यह कार्यक्रम हमें प्रत्येक न्याय पंचायत के विद्यालय तक पहुंचना है ।शिक्षकों का यह संदेश अखिल भारतीय स्तर पर पूरे भारतवर्ष में पहुंचाया जिससे कि सामाजिक लोग यह समझ सकेंगे। शिक्षक, शिक्षा, समाज और छात्रों के प्रति इतना जागरुक है। जब आने वाली पीढ़ी को भी संवारने का काम कर रहा है इस कार्यक्रम से शिक्षक का समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्रम में नेम सिंह,हेमराज सिंह, इंद्रपाल चौधरी, गुरु प्यारी सत्संगी, भगवान सिंह पचोरी, गोविंद सिंह चौहान, बच्चू सिंह, मनोज रावत, सुरेंद्र यादव, हंसराज सिंह, अर्चना वर्मा, शिखा मिश्रा, मनमोहन गौतम, आदि पदाधिकारियो विशेष सहयोग रहा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
