• Mon. Feb 16th, 2026

पेपर लीक कांड की आरोपी टीचर शम्मी बिश्नोई बरसाना की गोशाला से ग‍िरफ्तार

ByVijay Singhal

Jul 5, 2024
Spread the love

कृष्ण भक्त बनकर मथुरा आई थी राजस्थान पुलिस

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजस्थान में एसआई भर्ती-2021 समेत छह से ज्यादा परीक्षाओं में पेपर लीक और डमी अभ्यर्थी बैठाने के मामले में राजस्थान पुलिस ने एक आरोपी सरकारी शिक्षिका शम्मी बिश्नोई को बरसाना की एक गोशाला से गिरफ्तार किया। वह यहां गाय की आरती कर रही थी। पुलिस टीम ने सर्विलांस के जरिए मिले इनपुट के आधार पर कृष्ण भक्त बनकर उसकी खोजबीन की थी। पुलिस को काफी समय से शम्मी बिश्नोई की तलाश थी। जोधपुर की साइक्लोन टीम बरसाना पहुंची। आइजी रेंज विकास कुमार के निर्देशन में पहुंची टीम ने शम्मी को पकड़ने को ऑपरेशन राजवृक्ष नाम दिया। शम्मी को लेकर पुलिस को इनपुट मिला था कि वह मीरा और राधा की भक्ति में लगी है। सर्विलांस के जरिए पता चला कि जिन लोगों से शम्मी का संपर्क हो रहा था, उनसे वह राधे-राधे बोलती थी। पुलिस को उसके दो माह से बरसाना में होने की जानकारी मिली। एसआइ परमीत चौहान, सरोज और कॉन्‍स्टेबल झूमरराम बरसाना पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कई दिन यहां डेरा डालकर आश्रम और मंदिर खंगाले। एक दिन उसकी श्रीमाता जी गोशाला के पास मोबाइल की लोकेशन मिली। तीन दिन पहले शाम को गायों की निकलने वाली यात्रा में शम्मी उनकी आरती कर रही थी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। शम्मी ने पुलिस को बताया कि वह यहां छह हजार रुपये प्रतिमाह में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। बरसाना के कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि उन्हें राजस्थान पुलिस द्वारा दबिश या फिर किसी शिक्षिका को गिरफ्तार करने की सूचना नहीं दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.