मथुरा। कोसीकलां में एक टीचर ने 9 वीं की छात्रा के साथ क्लास में अश्लील हरकत की। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि टीचर क्लास में छात्रा को दौड़कर पकड़ रहा है। जोर जबरदस्ती कर रहा है। छात्रा टीचर का हाथ झटक कर बचने की कोशिश कर रही है। विरोध करने पर टीचर ने छात्रा को धमकी दी। कहा किसी को बताया तो तेजाब डालकर जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
