• Thu. Feb 12th, 2026

महावन तहसील के अंतर्गत तारापुर सिहोरा मार्ग गड्ढों में तब्दील

ByVijay Singhal

Mar 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टिव8 न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। महावन। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर स्थित महावन तहसील के ग्राम पंचायत सिहोरा के मजरा तारापुर को जाने वाली सड़क सिहोरा-तारापुर पर गड्ढों की भरमार है। लगभग 3000 की आबादी वाले गांव में जाने के लिए बेहतर रास्ता नहीं है। ऐसे में लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट का वक्त लग जाता है। इस मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने करीब तीन दशक पूर्व कराया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, बनने के कुछ समय बाद ही सड़क टूट गई। दो बार मरम्मत के नाम पर खानापूरी की। शिकायत के बाद भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत पर सांसद, विधायक की ओर से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सड़क के दोनों ओर कंटीले तार व कांटे लगे हैं। जिससे गांव में जाने के लिए एक बाहन निकल पाता है। कई लोगों ने सड़क की पटरी को काटकर खेत में मिला लिया है। तारापुर जाने वाले मार्ग पर बंबे की पुलिया करीब दो दशक पूर्व से टूटी है। सिंचाई विभाग के अफसरों को अवगत करा दिया गया है लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। तारापुर मार्ग संकरा होने के कारण दूसरे वाहन का बचाना मुश्किल है। कई बार वाहन निकालते वक्त कहासुनी हो जाती है। विवाह आदि में बड़ी गाड़ियां गांव तक नहीं पहुंचती हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.