• Sun. Feb 15th, 2026

तांत्रिक ने खुद के ही भाई को मार डाला, खून से लथपथ ऐसे हाल में मिली लाश, देखकर पत्नी हुई बेहोश

ByVijay Singhal

Jun 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के परखम में तांत्रिक ने खुद के ही भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया गया है कि दोनों ही भाई तंत्र विद्या का काम करते हैं। किसी की पूजा करने के बाद आने वाले पैसों को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इस कदर बढ़ा कि भाई की चाकूं घोंप और लोहे की सरिया से प्रहार कर हत्या कर दी। परखम मुस्तफाबाद निवासी जयवीर और सूरज पुत्र विजयपाल में दोपहर के समय पैसे के लेन देन को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनो भाई तंत्र विद्या का काम करते हैं। बताया गया है कि व्यक्ति जयवीर पर पूजा कराने आया था, लेकिन उसको सूरज ने अपने स्थान पर बिठा कर पूजा कर दी और पैसे ले लिए। इस बात की जानकारी जब जयवीर को लगी तो उसने विरोध किया।बताया गया है कि ग्राहक से लिए गए पैसे वो खुद मांग रहा था। इसी बात पर दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया। उसने सूरज पर चाकू और लोहे की रॉड से जान लेवा हमला कर दिया। जिससे सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ सूरज की लाश को देख उसकी पत्नी बेहोश हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से  मृतक के पिता को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने बताया सूरज, जयवीर और सुभांशू पिता विजयपाल सभी नशे के आदि हैं। आए दिन झगड़ा करना इनकी आदत में शुमार है। चारों लोगों में से कोई न कोई हर महीने शांति भंग में जेल जाता रहा है। इन्हीं आदतों की वजह से मृतक की मां मीना एक साल पहले  घर छोड़ कर कहीं चली गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.