• Sat. Feb 21st, 2026

उत्तर प्रदेश सब-जूनियर बालक फुटबॉल टीम में चयन को दिखाई प्रतिभा

ByVijay Singhal

Sep 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश सब-जूनियर बालक फुटबॉल टीम के चयन के लिए अमरनाथ शिक्षण संस्थान के खेल मैदान में दो दिवसीय ट्रायल हुए। रविवार को ट्रायल के अंतिम दिन टीम में चयन के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि रविवार को टीम में चयन के लिए ट्रायल सुबह 6.30 बजे से शुरु हो गए। ट्रायल में पास होने वाले खिलाड़ियों की सूची तैयार हो गई है। जल्द ही टीम की घोषणा की जाएगी। यूपी फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने कहा कि ट्रायल में पास होने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शकील अहमद ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही। वर्तमान में उत्तर प्रदेश की अंडर-19 पुरुष एवं सब-जूनियर बालिका टीम राष्ट्रीय चैंपियन हैं। इनमें मथुरा के खिलाड़ी भी शामिल रहे। आगरा मंडल प्रभारी सुरेंद्र सिंह चौहान बिल्लू ने कहा कि आगरा के साथ मथुरा में भी युवाओं में फुटबॉल के प्रति उत्साह है। आयोजन की जिम्मेदारी बलभद्र सिंह, देवेश यादव, लोकेश गौतम, हरीश गौतम एवं नेहा राजपूत ने निभाई। मैदान की देखरेख ग्राउंड मैन पातीराम होलकर ने की। निर्णायक मंडल में सोमेश खरे, तनुज, विशाल शर्मा, विकास, राहुल पाजी और गोविंद शामिल रहे। चयनकर्ता की जिम्मेदारी अजीत सिंह, डॉ. नौशाद अहमद, मोहम्मद आरिफ और नजमी ने निभाई। कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, समाजसेवी बृजेंद्र कौशिक, सर्वेश सोलंकी, डॉ. कुलविंदर सिंह बग्गा, जय सिंह, सुनील श्रीवास्तव, हरदीप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.