हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे ब्रज में उल्लास छाएगा। ऐसे में वृंदावन में ठाकुरजी के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ेंगे। इस दिन पुलिस प्रशासन अपनी ओर से खासा इंतजाम करता है, लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाईपावर कमेटी ने कुछ खास सुझाव दिए हैं। उसके मुताबिक पुलिस प्रशासन के अधिकारी कार्य करेंगे।
दरअसल श्रीबांकेबिहारी मंदिर कमेटी के विवाद की याचिकाओं की सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अशोक कुमार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जो कि आगामी निर्णय तक मंदिर की व्यवस्थाओं को देखगी। मंगलवार को कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार और सदस्य रिटायर्ड जिला जज मुकेश मिश्रा वृंदावन पहुंचे थे। बुधवार को उन्होंने अधिकारियों संग बैठक की और उसने कहा कि अभी फिलहाल हम सभी का उद्देश्य यह है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भीड़ का नियंत्रण कैसे किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जन्मोत्सव के दिन मंदिर में दर्शन का समय बढ़ाया जाए। अधिकारियों और सेवायत आपसी तालमेल से इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। इस दौरान श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो इस बात पर भी मंथन किया गया। कमेटी ने अधिकारियों से पूरी कार्ययोजना समझी। कुछ सुधार करने के भी आदेश दिए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी राजीव सिंह, सीओ सदर संदीप सिंह आदि साथ रहे। मंगला आरती में पासधारक ही पा सकेंगे प्रवेश श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती में केवल पासधारक ही प्रवेश पा सकेंगे। इसलिए सेवायतों को मंदिर प्रबंधन की ओर से सूचना दे दी गई है। सूचनानुसार सेवायतों के पास सीओ सदर कार्यालय से जारी होंगे। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर में मंगला आरती में 600 पासधारकों को ही प्रवेश मिलेगा, जिसमें गोस्वामी और उनके परिजन के साथ अन्य सभी लोग शामिल हैं। आम आदमी मंगला आरती में प्रवेश नहीं पा सकेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
