हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी की बस राधारानी एक्सप्रेस, जन्मस्थान एक्सप्रेस के नाम से दौड़ेंगी। बस और बस स्टैंड के नाम धार्मिक स्थल व क्रांतिकारियों के नाम पर होंगे। उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम और प्रशासन की बैठक में 20 नाम चिन्हित किए गए हैं। इन नामों को अब मुख्यालय भेजा जाएगा। वहीं से हरी झंडी मिलने के बाद बस और बस स्टैंड के नाम रखे जा सकेंगे। शासन ने बस और बस स्टैंड के नाम धार्मिक स्थल और क्रांतिकारियों के नाम पर रखने को निर्देश दिए थे। लंबी दूरी की बसों के नाम रखे जाएंगे। बस स्टैंड के नाम भी धार्मिक स्थल और क्रांतिकारियों के नाम पर रखे जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थल और क्रांतिकारियों के बारे में पता लग सकेगा। बसों में सफर करने वाले श्रद्धालु भी आकर्षित होंगे और उनमें धार्मिक स्थल का सफर सुहाना लगेगा। निगम और प्रशासन की इस संबंध में बैठक हुई है, इसमें करीब 20 नाम चिन्हित किए गए हैं। यह नाम जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लिए गए हैं। स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि बस और बस स्टैंड के नाम धार्मिक स्थल और क्रांतिकारियों के नाम पर चिन्हित किए गए हैं। इसके लिए प्रशासन के साथ बैठक हुई है। मुख्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद ही बस और बस स्टैंड का नामकरण हो सकेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक्सप्रेस, राजा महेंद्र प्रताप सिंह एक्सप्रेस, शहीद लक्ष्मण सिंह एक्सप्रेस, प्रो. चिंतामणि शुक्ल एक्सप्रेस, गिर्राज महाराज एक्सप्रेस, ठाकुर बांके बिहारी एक्सप्रेस, द्वारकाधीश एक्सप्रेस, गोकुल एक्सप्रेस, नौहवारी नरवारी एक्सप्रेस, छत्तीसी मेल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, निषाद राज एक्सप्रेस, राजा महेंद्र प्रताप सिंह, वीर सावरकर मेल, महारानी अहिल्याबाई होल्कर, महाराज सूरजमल, महाराणा प्रताप, सरदार बल्लभ भाई पटेल आदि ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
