हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ और डॉ. राजेन्द्र कृष्ण संगीत महाविद्यालय द्वारा 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन तबला वादन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें प्रशिक्षक गुरु डॉ. राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्रशिक्षक डॉ. अग्रवाल ने चतुर्विध वाद्य-यंत्रों में तबला का महत्त्व बताया। इसके अलावा इतिहास और अंगों का परिचय आदि के बारे में बताया। उन्होंने तबला के बोलों (वर्णों) के निकास की विधि बड़े ही रोचक ढंग से समझाई। ताल और लय के विषय के बारे में बताया कि शास्त्रीय संगीत की सर्वाधिक प्रमुख ताल तीन ताल के ठेके की ठाह और दुगना की हाथ पर पढ़ंत और तबले पर वादन-विधि को सिखलाया। इस अवसर पर आलोक अग्रवाल, शिप्रा गर्ग आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
