• Tue. Feb 24th, 2026

बलदेव के गांव में सिस्टम बेहाल, लिंटर के बाहर लटक रहा सरिया का जाल

ByVijay Singhal

Aug 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की बदहाली से अधिकांश स्कूलों के शिक्षक और छात्र जूझ रहे हैं। बलदेव के गांव गढ़ी नाहर के प्राथमिक विद्यालय का हाल भी बेहाल है। 2012 में बना स्कूल भवन जर्जर हो चुका है। छत पर नजर डालें तो सरिया का जाल लिंटर के अंदर नहीं बल्कि उसके नीचे लटकता नजर आता है। आए दिन छत से मलबा भी गिरता रहता है। ऐसे में शिक्षकों ने विद्यालय के कमरे बंद कर दिए हैं और बरामदे में शिक्षण कार्य शुरू कर दिया है। यहां दिन ब दिन बच्चों की संख्या भी घटती जा रही है। अब स्कूल में महज 31 बच्चे ही शेष बचे हैं। प्रधानाध्यापिका रेखा देवी ने बताया अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, लेकिन अब तक कोई निर्देश नहीं मिला। रवींद्र सिंह, बीएसए ने कहा, जर्जर भवन का जहां तक सवाल है, उसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। शासन से अनुमति मिलने के बाद ही नए भवन का निर्माण हो सकेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.