हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत स्वीप इएलसी का सक्रिय प्रदर्शन कार्यक्रम प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान जीएलए विश्वविद्यालय मे आयोजित हुआ। विश्वविद्यालय द्वारा स्वीप टीम का स्वागत बुके भेंट कर और पटुका पहनाकर किया गया। उपजिलाधिकारी छाता श्वेता के मार्गदर्शन आयोजित यह कार्यक्रम “निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण ” के उद्देश्य से बेहद सफल व सार्थक रहा।
इस अवसर पर 18 वर्ष के आयु को प्राप्त छात्र-छात्राओ को फार्म 6 उपलब्ध कराते हुए मतदाता बनने और मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर डॉ अखिलेश यादव, जिला मास्टर ट्रेनर ने लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। डा मनीष दयाल, डीएलएमटी स्वीप मीडिया प्रभारी ने भारत निर्वाचन आयोग के फ्लैगशिप कार्यक्रम स्वीप और मतदाता साक्षरता क्लब के कार्य के विषय में विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को अवगत कराया। डॉ दीनदयाल, एसएलएमटी ने ईवीएम और वीवीपीएटी के बारे में जानकारी प्रदान करी। राजकीय महाविद्यालय मांट की टीम ने बहुत सुंदर नुक्कड नाटक की जागरुकतापरक प्रस्तुति दी। रूमादेवी ने फार्म 6 के विषय में जानकारी दी। छात्रों ने चुनाव प्रक्रिया पर अपने विचार रखे।
स्वीप टीम ने कार्यक्रम में ईएलसी के एंबेसेडर का चुनाव किया और उन्हें बैज लगाकर सम्मानित किया। चयनित एंबेसेडर को उनके दायित्व और कर्तव्यों के विषय में बताया गया। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण, छूटे हुए एवं नये मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने, मतदान प्रतिशत में वृद्धि, महिला मतदाताओं के मतदान प्रतिशत में वृद्धि, चुनाव पाठशाला, मतदाता जागरूकता आदि विषयों पर युवाओं को जागरूक किया गया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय फैकल्टीज तथा सैकड़ो छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सहज व सफल बनाने मे मनोज कुमार वार्ष्णेय, तहसीलदार, छाता तथा रजिस्ट्रार कानूनगो याकूब आलम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का समन्वयन व संचालन राजेश कुमार झा, विधान सभा समन्वयक द्वारा किया गया।
7455095736
