हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सिंधी समुदाय के आध्यात्मिक गुरु स्वामी लीलाशाह महाराज की 145वीं जयंती उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सिंधी जनरल पंचायत द्वारा शहर में संकीर्तन यात्रा निकाली। जिसमें स्वामी लीलाशाह के जयकारे गूंजते रहे।किशोर इसरानी ने बताया कि बहादुरपुरा स्थित सिंधी धर्मशाला में स्वामी लीलाशाह की छवि की झांकी सजाकर व दीप जलाकर पूजा-अर्चना की गई। पंडित मोहन लाल महाराज ने आरती कराई। इसके बाद संकीर्तन यात्रा शुरू हुई। जिसमें सिंधी समाज के लोग जो बोलेगा लीलाशाह शहंशाह उसका होगा बेड़ापार, हरे रामा-हरे कृष्णा की धुन गाते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर संकीर्तन यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा जवाहर हॉट, होली गेट, छत्ता बाजार, डोरी बाजार, चौक बाजार, भरतपुर गेट, कोतवाली रोड से होते हुए सिंधी धर्मशाला पहुंची, जहां सिंधी कलाकार चंद्रकांत लालवानी ने भजन-कीर्तन द्वारा स्वामी लीलाशाह जी महाराज का गुणगान किया। सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी ने स्वामी लीलाशाह का संदेश सुनाया। मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री, तुलसीदास गंगवानी, जीवतराम चंदानी, बसंत मंगलानी, गुरुमुखदास गंगवानी, जितेंद्र लालवानी, सुनील पंजवानी, झामनदास नाथानी आदि रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
