• Fri. Feb 13th, 2026

स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती बोले-हिंदू समाज के गुलामी के कलंक चिह्न मिटेंगे, कृष्ण की जन्मभूमि पर भी भव्य मंदिर बनने का खुलेगा रास्ता

ByVijay Singhal

Dec 26, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद में मथुरा की जिला अदालत ने अमीन को निरीक्षण करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि विवादित जमीन का मानचित्र तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। अखिल भारतीय संत समिति ने अदालत के आदेश पर खुशी जताते हुए इसका स्वागत किया है। वाराणसी में अखिल भारतीय संत समिति के महासचिव स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। संत समिति अदालत के आदेश पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करती है। हमारा मानना है कि हिंदू समाज के गुलामी के यह कलंक चिह्न अवश्य मिटेंगे। इसके साथ ही भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पर भी भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि अखिल भारतीय संत समिति के मूल प्रस्ताव में श्रीराम जन्मभूमि, काशी-ज्ञानवापी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का एक सम्मिलित प्रस्ताव था। इसमें से श्रीराम जन्मभूमि हमें प्राप्त हो गई है। काशी-ज्ञानवापी के सर्वे का काम पूरा हो गया है। अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सर्वे का काम भी पूरा होगा। आगामी 20 जनवरी तक मथुरा में सर्वे पूरा कर कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी जानी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह के सर्वे के माध्यम से सनातन धर्मियों का एक बड़ा संकल्प पूरा होने जा रहा है।

3 से 5 नवंबर तक आयोजित होगी संस्कृत संसद
गंगा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि संगठन की कार्ययोजना बैठक प्रयागराज में माघ मेले के दौरान आगामी 17 जनवरी को होगी। इसके बाद 25-26 फरवरी 2023 को गंगा महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन काशी में होगा। इसके अलावा इस बार संस्कृति संसद 3 से 5 नवंबर 2023 तक काशी में आयोजित होगी। इसमें देशभर के सैकड़ों महामंडलेश्वरों के साथ ही हजारों संत शामिल होंगे। याचिका में कहा गया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर ईदगाह मस्जिद बनवाई थी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर मंदिर बनने तक का पूरा इतिहास अदालत के सामने पेश किया। उन्होंने 1968 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ बनाम शाही ईदगाह के बीच हुए समझौते को भी अवैध बताते इसे खत्म किए जाने की मांग की।

दिल्ली के रहने वाले विष्णु गुप्ता ने दाखिल किया था वाद
श्री कृष्ण जन्मस्थान शाही ईदगाह मामले में दिल्ली के रहने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और गुरुग्राम निवासी उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने सिविल जज सीनियर डिवीजन तृतीय सोनिका वर्मा की अदालत में 8 दिसंबर को वाद दाखिल किया था। हिंदू सेना की तरफ से अधिवक्ता शैलेश दुबे ने कोर्ट में भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर मंदिर बनने तक का पूरा इतिहास रखा।

1968 के समझौते को दी चुनौती
दाखिल किए गए वाद में हिंदू सेना ने 1968 में श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और शाही ईदगाह कमेटी के बीच हुए समझौते को चुनौती दी गई है। अधिवक्ता शैलेश दुबे ने बताया कि अदालत के सामने 8 दिसंबर को कोर्ट में वाद दाखिल किया उसी दिन कोर्ट ने केस दर्ज कर लिया। इस मामले में कोर्ट ने अमीन से विवादित स्थल के सर्वे मय मानचित्र के आदेश किए हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.